आगरा की उटंगन नदी में नहाते समय डूबे तीन, दो किशोरों की मौत; एक को बचाया

फतेहाबाद के बरना गांव में उटंगन नदी में नहाते समय तीन किशोर डूब गए। ग्रामीणों और गोताखोरों ने एक किशोर को बचाया, जबकि दो की मौत हो गई, जिससे गांव में शोक छा गया।





संवाद सूत्र, फतेहाबाद(आगरा)। उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गए। बांध वाले घाट पर नहाते समय तीनों गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और गोताखोरों ने बचाव अभियान चलाकर एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो किशोरों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव बरना और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उटंगन नदी में नहाते समय तीन किशोर डूबे, दो की मौत

गांव बरना निवासी प्रशांत, लक्ष्मण पुत्र और प्रियांशु पुत्र रामपाल मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से उटंगन नदी में नहाने के लिए गए थे। तीनों किशोर बांध वाले घाट पर नहा रहे थे, तभी अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

Post a Comment

أحدث أقدم
National Azad News
National Azad News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume