Top News

उन्नाव में आंधी का कहर: एक की मौत, रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से आधा घंटा खड़ी रही बालामऊ पैसेंजर

सोमवार रात उन्नाव में आई तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। आंधी के कारण रेलवे ट्रैक पर पोल गिरने से ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।





संवाददाता, उन्नाव। सोमवार देर रात आई तेज आंधी और पानी से कई स्थानों पर विद्युत पोल और पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। उन्नाव बालामऊ रेल मार्ग पर ब्रम्हना स्टेशन के निकट ट्रैक किनारे पोल गिरने से ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। कानपुर बालामऊ पैसेंजर काफी देर तक खड़ी रही।


चकलवंशी चौराहे पर विद्युत पोल टेढ़ा होकर झुक गया, इससे आवागमन बाधित रहा। कई अन्य स्थानों पर भी विद्युत पोल और पेड़ गिरे।
आंधी में पेड़ गिरने से एक की मौत, रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़

वहीं माखी क्षेत्र के दोस्ली खेड़ा भिन्कीपुर गांव निवासी 50 वर्षीय झूरी घर के बाहर नीम के पेड़ नीचे रखे बास के टट्टर में सो रहा था। आंधी के दौरान नीम का पेड़ गिरने से वह उसके नीचे दब गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुरवा क्षेत्र में आठ बिजली पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बंद है। अधीक्षण अभियंता अमिय कुमार सिंह ने बताया कि मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
National Azad News
National Azad News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume