वाराणसी सह‍ित सह‍ित पूर्वांचल में बादलों ने डाला डेरा, मौसम व‍िभाग ने भी र‍िवाइज किया अलर्ट

वाराणसी और पूर्वांचल में बादलों का डेरा है, जिससे प्री-मानसून सक्रियता की उम्मीद है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है, जबकि मानसून अगले दस दिनों में सोनभद्र के रास्ते उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है।




संवाददाताा, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बादलों की ओर हो चला है। माना जा रहा है कि अब पूरी तरह से प्री मानसूनी सक्र‍ियता का रुख हो सकता है। जबक‍ि आर्द्रता में इजाफा और लोकल हीट‍िंंग बादलों की सक्र‍ियता कराएगा ज‍िसकी वजह से बादलों की आवाजाही होगी और बूंदाबांदी का रुख भी रह सकता है। मौसम व‍िभाग ने बादलों की आवाजाही इस पूरे सप्‍ताह तक बने रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही प्री मानसूनी सक्र‍ियता का दौर लोगों को राहत देगा।


मानसूर दक्ष‍िण पश्‍च‍िम और पूर्वोत्‍तर की ओर से उत्‍तर प्रदेश की ओर धीरे धीरे बढ़ रहा है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले दस द‍िनों में मानसून उत्‍तर प्रदेश की दहलीज पर सोनभद्र के रास्‍ते दस्‍तक देने लगेगा। सोनभद्र में भी स्‍थानीय लोग खोड़वा पहाड़ की ओर टकटकी लगाकर बादलों की आमद की राह देखकर मानसून की आहट ले रहे हैं। हालांक‍ि इस माह दो द‍िन बूंदाबांदी के बाद अब लोकल हीट‍िंग के साथ बादलों की आवाजाही का दौर भी हो रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
National Azad News
National Azad News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume